फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Last rites of Assam Rifles soldier Sanjeev performed with military honours.

बिलासपुर: असम राइफल्स के जवान संजीव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Fri, 12 Jun 2026 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 07:04 PM IST
सार

 बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी की देहरा हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव निवासी असम राइफल्स के जवान संजीव कुमार (52) का ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते निधन हो गया।

विज्ञापन
Bilaspur: Last rites of Assam Rifles soldier Sanjeev performed with military honours.
जवान संजीव को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी की देहरा हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव निवासी असम राइफल्स के जवान संजीव कुमार (52) का ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। जानकारी के अनुसार संजीव की तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और 8 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शुक्रवार सुबह सेना के जवान तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर देहरा गांव लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखाई दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के नारों से वातावरण गूंज उठा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। नायब तहसीलदार प्यारेलाल और थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने भी सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर सूबेदार मेजर संजीव कुमार, सूबेदार अनिल कुमार, कैप्टन संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को सेना में भर्ती के लिए करते थे प्रेरित
संजीव के पिता भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह सरल स्वभाव, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे। छुट्टियों में घर आने पर वह युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी विवाहित है, जबकि दूसरी बेटी और बेटा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed