फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur engulfed in fog, chill increases

Bilaspur News: धुंध के आगोश में बिलासपुर, ठिठुरन बढ़ी

Sat, 20 Jan 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur engulfed in fog, chill increases
स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी, गाड़ियों की रफ्तार हुई धीमी
विज्ञापन

छह दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में 12 बजे तक धुंध छाई रही। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण बिलासपुर शहर और घुमारवीं में वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाया रहने और निचले क्षेत्र में धुंध से लोगों को सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 22 से 25 जनवरी तक कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे अन्यथा मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा और निचले क्षेत्रों में धुंध रहेगी। आगामी दिनों में 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है।
विज्ञापन

21 जनवरी को 11 प्रतिशत बादलों के साथ मौसम साफ रहेगा। 22 जनवरी को बादल 24 प्रतिशत, 23 जनवरी को 48 प्रतिशत, 24 जनवरी को 65 प्रतिशत और 25 जनवरी को 42 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। मैदानी और मध्य क्षेत्र में 30 जनवरी तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग की ओर से वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed