फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur College got third place in folk dance

Bilaspur News: लोक नृत्य में बिलासपुर कॉलेज ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

Sun, 26 Nov 2023 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur College got third place in folk dance
- महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य सहित अन्य स्टाफ ने किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में हुई लोक नृत्य स्पर्धा में बिलासपुर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रविवार को कॉलेज प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

युवा महोत्सव ग्रुप-3 का आयोजन राजकीय महाविद्यालय नादौन में हुआ। प्राचार्य डॉ. नीना वासुदेव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोक गीतों से सुसज्जित लोक नृत्य का प्रस्तुतिकरण डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. मनोहर लाल और राजेश भारद्वाज के निर्देशन में किया गया। इस प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने बहुत सराहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम की 55 प्रतिभागी टीमों के साथ कड़ी टक्कर हुई। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. नीना वासुदेवा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रंजीत सिंह, प्रो. श्रवण, डॉ. जयचंद ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed