{"_id":"57e141d14f1c1b0502a8212d","slug":"bilaspur-collage-student-burn-pakistan-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतना चौक पर जलाया पाकिस्तान का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतना चौक पर जलाया पाकिस्तान का झंडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना रोष प्रकट करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में फिदायनी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने जमकर हल्ला बोला। इस मौके पर जहां विरोध रैली निकाली गई। वहीं शहर के चेतना चौक पर आतंकवादी हमले के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। इस मौके पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष तुषार डोगरा ने कहा कि हर जवान की जान के बदले जान लेने का समय आ गया हैं। उन्होंने देश के प्रधान मंत्री,गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से मांग की है कि अब समय आ गया है कि गोली के बदले गोली और जवान की जान के बदले दुश्मन की जान ली जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर कड़े कदम उठाएं ताकि जवानों की शाहदत का बदला लिया जा सके। इस अवसर पर शहर में विरोध रैली भी निकाली गई। इसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश, बजरंगदल के संयोजक मंजीत, सहसंयोजक आदित्य, गौ रक्षा प्रमुख रिशु ठाकुर, नगर संयोजक रितेश, सौभ्य, अनूप, बिजली महंत, अनीता, मनीश, गौरव, प्रशांत, सोनू, राम पाल, राकेश, सतेंद्र ठाकुर और सुशील आदि मौजूद थे।