फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Blaster won the match by 90 runs

Bilaspur News: बिलासपुर ब्लास्टर ने 90 रन से जीता मैच

Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur Blaster won the match by 90 runs
कहलूर स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में मौजूद दोनों टीम। संवाद
-चार विकेट लेकर जावेद बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सम्मान एवं सलाम क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को कहलूर स्टेडियम लुहणू में बिलासपुर ब्लास्टर और आईटीबीपी-11 के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बिलासपुर ब्लास्टर ने 90 रन से जीत दर्ज की। बिलासपुर ब्लास्टर के जावेद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बिलासपुर ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर बल्लेबाज जुमित दूसरी गेंद पर शून्य के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद अमित रघु और सचित ने पारी को संभाला और तेज गति से रन बनाए। अमित रघु ने 13 गेंद में 26 और सचित ने 24 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। वहीं शुभम चड्डा ने 26 गेंद पर शानदार 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा जावेद ने 10 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए। निर्धारित 15 ओवर में बिलासपुर ब्लास्टर की टीम ने 184 रन बनाए। आईटीबीपी की ओर से अंकित ने तीन और राजन ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीबीपी-11 13.3 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आईटीबीपी के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटते रहे। पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। आईटीबीपी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज विक्रम सिंह ने 44 रन की पारी खेली। बिलासपुर ब्लास्टर की ओर से जावेद ने चार और कप्तान विनेंद्र डोगरा ने तीन विकेट हासिल किए। इस तरह बिलासपुर ब्लास्टर ने 90 रन से मैच अपने नाम किया। जावेद को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed