{"_id":"6aff4634ff95764011031c54","slug":"bilaspur-bjp-state-spokesperson-and-mla-randhir-sharma-said-in-the-assembly-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172157-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रणधीर शर्मा ने सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रणधीर शर्मा ने सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों की खरीद, शांग-टांग परियोजना और हमीरपुर बस स्टैंड की बढ़ी लागत पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नियम-67 के तहत चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद, शांग-टांग परियोजना, पेखूवाला सोलर प्रोजेक्ट, हमीरपुर बस स्टैंड और पीटरहॉफ होटल के पुनर्निर्माण से जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगा।
रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है और चुनिंदा कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की खरीद ट्रायल से पहले ही कर ली गई। अब इन बसों के रास्ते में खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने खरीद कमेटी में गैर सरकारी सदस्यों को शामिल करने और राज्यसभा सांसद को कमेटी का प्रभारी बनाने पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने शांग-टांग परियोजना में पटेल कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लगाया गया करीब 162 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ करने और परियोजना की अवधि 1765 दिन बढ़ाने के फैसले पर सवाल किए। हमीरपुर बस स्टैंड की लागत 37 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ रुपये होने पर भी सरकार से जवाब मांगा। इसके अलावा पेखूवाला सोलर प्रोजेक्ट, पीटरहॉफ होटल पुनर्निर्माण और नादौन में निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को इन मामलों में दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर जवाब देना चाहिए। भाजपा इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए आवाज बुलंद करेगी।