खेलकूद: आट्या-पाट्या के सीनियर पुरुष, महिला वर्ग में बिलासपुर विजेता, पॉलीटेक्निक में सुंदरनगर ओवरऑल चैंपियन
राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में बिलासपुर विजेता बना। इस वर्ग में मंडी की टीम उपविजेता रही।
विस्तार
शिव मंदिर विकास एवं खेल समिति लग दयो (कलोल) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय आट्या-पाट्या प्रतियोगिता हुई। आट्या-पाट्या एसोसिएशन बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के वरिष्ठ पुरुष वर्ग में बिलासपुर विजेता और मंडी उपविजेता रहा। वरिष्ठ महिला वर्ग में भी बिलासपुर ने पहला और मंडी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कनिष्ठ बालक वर्ग में कांगड़ा विजेता और मंडी उपविजेता रहा। कनिष्ठ बालिका वर्ग में बिलासपुर ने खिताब जीता, जबकि मंडी दूसरे स्थान पर रहा। सब-जूनियर बालक और बालिका दोनों वर्गों में मंडी विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा। समापन समारोह में ओंकार सिंह कुटलैहड़िया और संसार चंद कुटलैहड़िया (मंजूषा सहायता केंद्र परिवार) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथियों ने आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। आट्या-पाट्या एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथियों, राज्य अध्यक्ष, राज्य महासचिव अनिल सांखला, जिला महासचिव, रेफरी, कोच, जिला अध्यक्ष विद्या सागर और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
पॉलीटेक्निक खेलकूद में सुंदरनगर ओवरऑल चैंपियन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर ने 28वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, मेजबान हमीरपुर ने बास्केटबॉल में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर (बड़ू) में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें प्रदेश के 15 संस्थानों के करीब 510 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
बैडमिंटन मुकाबलों में पांवटा साहिब विजेता
प्रतियोगिता के बैडमिंटन मुकाबलों में पांवटा साहिब विजेता और सुंदरनगर उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में हमीरपुर ने पहला और तलवाड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में रोहड़ू विजेता और अंबोटा उपविजेता बना। टेबल टेनिस और कबड्डी दोनों स्पर्धाओं में सुंदरनगर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रगतिनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत श्रेणी में बैडमिंटन में पांवटा साहिब के रोहित शर्मा, बास्केटबॉल में हमीरपुर के दीपक, वॉलीबॉल में रोहड़ू के कृपांश, टेबल टेनिस में सुंदरनगर के आदित्य ठाकुर और कबड्डी में सुंदरनगर के चंदन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता
खेल स्पर्धा विजेता उपविजेता
बैडमिंटन पांवटा साहिब सुंदरनगर
बास्केटबॉल हमीरपुर तलवाड़
वॉलीबॉल रोहड़ू अंबोटा
टेबल टेनिस सुंदरनगर प्रगतिनगर
कबड्डी सुंदरनगर प्रगतिनगर
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
खेल स्पर्धा खिलाड़ी संस्थान
बैडमिंटन रोहित शर्मा पांवटा साहिब
बास्केटबॉल दीपक हमीरपुर
वॉलीबॉल कृपांश रोहड़ू
टेबल टेनिस आदित्य ठाकुर सुंदरनगर
कबड्डी चंदन सुंदरनगर
