{"_id":"65abc1281843eda848045c4b","slug":"bike-collides-with-divider-on-four-lane-youth-dies-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-11972-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिल्ली के लिए जरूरी\nफोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिल्ली के लिए जरूरी फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
दोस्त की बाइक लेकर लौट रहा था दिल्ली
रोहिण के पास हुआ, घुमारवीं थाना में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रोहिण के पास बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हादसे में घायल दोस्त की बाइक लेकर मनाली से दिल्ली जा रहा था। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कृष्ण कुमार सैन, निवासी शाहबाद मोहम्मदपुर, दक्षिण पश्चिम दिल्ली ने बताया है कि एक दोस्त ने फोन कर बताया कि उसका मनाली में बाइक स्किड होने के कारण पांव टूट गया है। इसलिए वह उसे लेने मनाली आ जाए। इस पर वह और सचिन निवासी द्वारका सेक्टर-8 बागडोला साउथ वेस्ट दिल्ली कार में मनाली चले गए। वहां दोस्त यशवंत जया मिला। शुक्रवार रात वे मनाली से दिल्ली के लिए चल पड़े। यशवंत जया की बाइक को सचिन चला कर ला रहा था। उसके पीछे कार में वह आ था। रात करीब 1 बजे फोरलेन पर बिलासपुर के रोहिण के पास सचिन की बाइक स्किड होकर डिवाइडर से टकरा गई। वे कार से उतरे। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था। सचिन को एम्स पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।