फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Big players are emerging from villages in all sports including cricket: Arun Dhumal

क्रिकेट सहित सभी खेलों में गांव से निकल रहे बड़े खिलाड़ी : अरुण धूमल

Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Big players are emerging from villages in all sports including cricket: Arun Dhumal
लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ के अवसर पर मुख्यातिथि अरूण धूमल को सम्मानित करते क्रि
-लुहणू खेल मैदान में शुरू हुआ सांसद खेल महाकुंभ
विज्ञापन

-क्रिकेट में जिले भर से 32 टीम ले रहीं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट सहित अन्य खेल में आज कई गांवों से बड़े खिलाड़ी निकल रहे हैं। छोटे स्तर से निकले खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह बात सांसद खेल महाकुंभ सीजन-3 के शुभारंभ अवसर पर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कही।

लुहणू के खेल मैदान में सोमवार को सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। महाकुंभ के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 32 टीम भाग ले रही हैं। अरुण धूमल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का आयोजन युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। धूमल ने युवाओं को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो छोटे शहर और गांव से निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कमाया है। वहीं जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र के युवाओं को एक शानदार मंच उपलब्ध करवा रहे हैं। यह आयोजन न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर भी मुहैया करवा रहा है। इतना ही नहीं, युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रखने में भी खेल महाकुंभ अहम भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर आरके रघु, अनिरुद्ध शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, करप्रीत, मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ के अवसर पर मुख्यातिथि अरूण धूमल को सम्मानित करते क्रि

लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ के अवसर पर मुख्यातिथि अरूण धूमल को सम्मानित करते क्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed