फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bhupender win wersling in bam panchyat

बम्म में भूपेंद्र ने जीती बड़ी माली

Thu, 31 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Thu, 31 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
bhupender win wersling in bam panchyat
बम्म में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान पुरस्कार लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

 घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव बम्म में लखदाता छिंज कमेटी ने दंगल का आयोजन करवाया। इसमें बड़ी माली का खिताब अजनाला के भूपेंद्र ने जीता और दिल्ली के मनु उपविजेता रहे।

विज्ञापन


जबकि छोटी माली का रोचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती में कई नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों के युवाओं और बुजुर्गों से काफी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन


कुश्ती में बड़ी माली का फाइनल मुकाबला भूपेंद्र और मनु के बीच हुआ था। इसमें भूपेंद्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए माली पर कब्जा किया। इसके अलावा छोटी माली का मुकाबला चंबा के तालिब और श्रीनयना देवी जी के पप्पू के बीच हुआ। करीब दो घंटे तक चलने वाले इस मुकाबले का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। यह मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी द्वारा बड़ी माली के विजेता पहलवान को 7100 रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता को 6100 रुपये देकर सम्मानित किया गया, जबकि बराबरी पर रही छोटी माली में दोनों पहलवानों को चार-चार हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए गए।


इस अवसर पर कमेटी के प्रधान लश्करी राम, उपप्रधान महंनत राम, सचिव बदी राम कौंडल, सलाहकार निक्का राम, कोषाध्यक्ष धर्मा चंद, तकनीकी सलाहकार अनंत राम शर्मा, सूबेदार नत्थू राम, सूबेदार रूप लाल, मस्त राम, प्रेम सिंह और राजीव कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed