फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhanupalli-Bilaspur-Berry rail line acquisition to be comleted by September

सितंबर तक पूरा होगा भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन भूमि अधिग्रहण कार्य

Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhanupalli-Bilaspur-Berry rail line acquisition to be comleted by September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के निर्माण के लिए बिलासपुर में 52 किलोमीटर तक भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें से 45 किलोमीटर तक भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। वहीं सितंबर माह तक 52 से 63 किलोमीटर तक भूमि का अधिग्रहण कर लिया जाएगा। वहीं उपायुक्त ने पिछले 50 सालों से अनदेखी का शिकार हो रही प्राचीन व्यास गुफा के जीर्णोद्धार का जिम्मा रेलवे को दिया है।
उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के चलते जिला में चार जंक्शन बनाए जाएंगे। इसमें दो जंक्शन के लिए भूमि का अधिग्रहण हो गया है, वह दो का होना बाकी है। वहीं यह जंक्शन धरोट, जगातखाना, बिलासपुर और बैरी में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में इसका कार्य तीन फेस में किया जा रहा है। जिसमें 20 किलोमीटर तक 10 गांवों से 315 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। 314 बीघा 11 बिस्वा का अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं 9 बिस्वा का अधिग्रहण बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 20 किलोमीटर से 52 किलोमीटर तक 18 गावों से 245 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें 214 बीघा 3 बिस्वा का अधिग्रहण हो चुका है। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के निर्माण में कार्य जोरों से चला है। जिसमें सभी अधिकारी दिन रात कार्य कर रहे हैं।
वहीं पिछले 6 माह में उन्होंने 45 किलोमीटर तक भूमि का अधिग्रहण किया है, जिसका श्रेय उनकी पूरी टीम को जाता है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर की व्यास गुफा के जिर्णोधार के लिए रेलवे के अधिकारियों से बात हो गई है। वहीं व्यास गुफा को भी पूरी तरह से विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भानुपल्ली.बिलासपुर.बैरी रेललाइन निर्माण के लिए प्रशासन और रेल विकास निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। धरोट से बध्यात तक एसआईए स्टडी के तहत 23 गांवों की भूमि अधिग्रहण के लिए अधिनियम के तहत 8(2) की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई। अगर सेक्शन 11 के बाद इन गांवों में से किसी ने भी इस प्रक्रिया पर आपत्ति नहीं जताई तो सीधे सेक्शन 19 की अधिसूचना होगी और जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed