फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhanupalli-Barry Rail Line: Machines started arriving for construction of viaduct

अन्य केंद्रों के लिए<bha>--</bha>- भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन : वामटा से इसी माह शुरू होगा तीसरे चरण का निर्माण कार्य

Mon, 06 Nov 2023 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bhanupalli-Barry Rail Line: Machines started arriving for construction of viaduct
मंडी भराड़ी तक बनेंगे तीन किलोमीटर लंबे दो वायाडक्ट, निर्माण के लिए पहुंचने लगी मशीनरी
विज्ञापन

- कंपनी ने मिक्सर प्लांट और लैब को भी किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के तीसरे चरण का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होगा। मंडी से भराड़ी तक तीन किलो मीटर लंबे दो वायाडक्ट बनेंगे। वायाडक्टों के निर्माण के लिए मशीनरी और सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है।

निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी ने बामटा में मिक्सर प्लांट शुरू करने के बाद सोमवार को अपनी लैब का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। कंपनी की इस लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। वहीं, वायडक्ट का निर्माण बामटा की ओर से शुरू किया जाएगा। जो मंडी भराड़ी में सुरंग नंबर-16 के पास पूरा होगा। बामटा में पेड़ कटान का कार्य भी पूरा करने लिया गया है। जबकि कंपनी ने अप्रोच रोड बनाने के साथ पिलर बिंदु भी चिन्हित कर दिए हैं। कंपनी अधिकारियों के अनुसार साइट पर इसी माह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि मंडी-भराड़ी से बामटा तक तीन किलोमीटर लंबे दो वायाडक्टों का निर्माण किया जाना है। रेल लाइन का यह हिस्सा गोबिंद सागर झील के ऊपर है। इसलिए यहां वायाडक्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। इन वायाडक्ट का निर्माण कार्य एचजी इंफ्रा कंपनी को रेल विकास निगम ने 466 करोड़ रुपये में आवंटित किया है। कंपनी को यह निर्माण काम शुरू करने के बाद 30 माह में पूरा करना होगा। बता दें कि वायाडक्ट एक विशिष्ट प्रकार का पुल होता है, जिसमें पिल्लरों की एक श्रृंखला होती है। वायाडक्ट निर्माण विशेषतौर पर झील या घाटी में किया जाता है। गोबिंद सागर झील के ऊपर बनने वाले इन वायाडक्ट से गुजरती हुई ट्रेन से प्राकृतिक सुंदरता के मनमोहक नजारा दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed