{"_id":"613b9f1d8ebc3e137c2796ab","slug":"bhaged-kabaddi-team-starts-campaign-with-victory-bilaspur-news-sml3834224107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं,मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं,मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता : गर्ग
विज्ञापन
घुमारवीं के गांव छत में दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता के शुभारंभ दौरान मंत्री राजिन्द्र गर्ग व अ?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। भगेड़ की टीम ने रोचक मुकाबले में जीत हासिल कर घुमारवीं की छत पंचायत के छत गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अपने खिताबी अभियान का आगाज किया। उद्घाटन मैच में भगेड़ ने जेंजवीं को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे है इससे पहले दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया। उन्होंने छत युवा क्लब को खेल सामान खरीदने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रीय कबड्डी के खिलाड़ी रितेश पटियाल और कुश्ती की खिलाड़ी पायल पठानिया को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में धैर्य और संयम विकसित होता है। खेलों से विद्यार्थी अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इतना परिपक्व हो जाता है कि उसे असफलता का भी भय नहीं होता है वह असफल रहने पर भी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए खेलों को अधिक महत्व देना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी असीमित ऊर्जा को देश हित में लगाने के लिए खेलकूद गतिविधियों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि छत गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के नीलम पठानिया, रोशनी पठानिया, अभिषेक पठानिया भी मौजूद रहे।