फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bdts election notofication released.

बीडीटीएस चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 मार्च को दंगल

Sat, 31 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 31 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
bdts election notofication released.
election - फोटो : election

एशिया की सबसे बड़ी दी बिलासपुर जिला ट्रक आपरेटर्स परिवहन सहकारी सभा समिति बिलासपुर प्रबंधक समिति के चुनाव की शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत बीडीटीएस के चुनाव 25 मार्च 2017 तय किए गए हैं। यह चुनाव सहकारी सभाएं चुनाव नियमावली 2010 के तहत होंगे।

विज्ञापन


सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि सहकारी सभा का कार्य क्षेत्र समस्त जिला है। इस सभा के साथ लगभग 2000 सदस्य जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी 2017 को बरमाणा मुख्यालय में अस्थायी मतदाता लिस्ट का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


जबकि 8 जनवरी से 7 फरवरी को सुबह 10.00 बजे से दोपहर बाद 3.00 बजे तक सभा के देनदारों और बकायादारों द्वारा अपना भाग धन और अन्य दोष चुकता कर सकते हैं। अस्थायी मतदाता सूची पर आपत्तियां दायर करने और पंजीयन अधिकारी द्वारा आपत्तियों की सुनवाई के उपरांत 16 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का मुख्यालय बरमाणा में प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को पंजीयन अधिकारी वार्ड वाइज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एक मार्च को सुबह 10.00 बजे से दोपहर बाद 2.00 बजे तक प्रबंधक समिति सदस्यों के लिए नामांकन पत्र भेजने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।


जबकि चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच और अस्थायी उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन, नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दायर करने और आपत्तियों की सुनवाई के उपरांत बरमाणा में 9 मार्च को 10.00 बजे से दोपहर बाद 1.00 बजे तक नामांकन वापस लेने का रहेगा। इसी दिन दोपहर 2.00 बजे से चुनावी दंगल में उतरने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किए जाएंगे। जबकि 25 मार्च को संबंधित मतदान केंद्र पर 10.00 बजे से 2.00 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन दोपहर बाद 3.00 बजे से मतगणना के उपरांत परिणामों की घोषणा की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed