{"_id":"4eea78631095ae2bc24fa2cde63bf3df","slug":"bdc-electuon-result-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी का चुनाव घोषित, जश्न का माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी का चुनाव घोषित, जश्न का माहौल
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में दूसरे चरण के पंचायत चुनावों के लिए तीसरे दौर में हुए मतदान के बाद बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना वीरवार सुबह शुरू हुई।
विज्ञापन
परिणाम आने के साथ ही जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों में जश्न का माहौल था तो वहीं हारने वाले उम्मीदवार निराश होकर लौटे। देर रात तक बीडीसी चुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसके बाद जिला परिषद की मतगणना शुरू हुई। इसकी स्थिति शुक्रवार को ही साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
मगर जिला में चुनाव को देखते हुए उत्सव का माहौल था। नतीजे सुनने के लिए मतगणना केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ बैंड बाजों की धुनों में शहर से लेकर गांव गूंज उठे। जीत मिलने की सूचना मिलते ही विजेता दावेदारों के समर्थक ढोल की थाप पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विजेता उम्मीदवारों को हार पहनाकर समर्थकों ने बधाई दी। प्रशासन ने भी चुनाव नतीजे वाले स्थानों पर पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा था।
बिलासपुर के किसान भवन में चुनाव परिणाम घोषित होने के दौरान लोग सड़कों से लेकर मकानों की छतों पर बैठे थे। बिलासपुर में सदर विकास खंड के बीडीसी और जिला परिषद के चुनावी नतीजे किसान भवन बिलासपुर में निकाले गए। घुमारवीं विकास खंड के नतीजे राजकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं में घोषित किए गए।
झंडूता विकास खंड के तहत आने वाले उम्मीदवारों की मतगणना विकास खंड कार्यालय में हुई। जबकि स्वारघाट विकास खंड के बीडीसी और जिला परिषदों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में हुई।
कुल 97 बीडीसी सीटों में से 50 फीसदी से अधिक के नजीते देर शाम तक घोषित हो चुके हैं।
लेकिन, अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि किस खंड में किस राजनीतिक दल का दबदबा रहा। मध्य रात्रि तक बीडीसी के तमाम परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
सुबह 11 बजे से चुनाव परिणाम आने हुए शुरू
निर्वाचन विभाग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार सुबह से मतों की गणना शुरू हो गई। हालांकि, लगभग 11 बजे तक किसी भी वार्ड से नजीते घोषित नहीं हो पाए थे।
इसके बाद नजीते आने शुरू हो गए। लेकिन, किस दल को कितनी सीटें मिली। यह तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक चारों खंडों में मतगणना का दौर जारी है।
जिला परिषद के मतों की गणना बीडीसी की गणना के बाद होगी। ऐसे में मध्य रात्रि के बाद ही बीडीसी के मतों की गणना शुरू हो पाई।