{"_id":"984c3f82b83c9274c993dc15f42de912","slug":"bdc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में अनियमितता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में अनियमितता के आरोप
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज संस्थाओं के तहत प्रधान, उपप्रधानों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब अनियमितताओं के भी आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन
बैहना जट्टा पंचायत से प्रधान पद की उम्मीदवार रही मीरा देवी के समर्थकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाए हैं कि मतगणना में अनियमितताएं बरती गई हैं।
उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि मतों की गणना के बाद जो पत्र एआरओ द्वारा उन्हें दिया गया, उसके मुताबिक उनकी एक मत से पराजय हुई थी।
विज्ञापन
प्रत्याशी मीरा देवी का कहना है कि गिनती के दौरान उन्हें मतगणना हाल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें बुलाया भी नहीं। जब मैने स्वयं अंदर जाने की विनती की तो उन्हें नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
उनसे कहा गया कि आपका एजेंट अंदर है। उनके अनुसार मतगणना में 29 वोट रद्द किए गए हैं, उन्हें भी नहीं दिखाया गया।
उपायुक्त को सौंपें हस्ताक्षरित ज्ञापन में प्रत्याशी मीरा देवी, तृप्ता देवी, सुमन कौर, इंदुबाला, मीरां देवी, मदन गोपाल, देव राज, श्रवण कुमार, संत राम, अमरनाथ, मनसा राम, भूमु राम, हरी राम ने मांग की है कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने के लिए पंचायत के मतों की गणना पुन: की जाए। ताकि उन्हें और जनता के न्याय मिल सके।