फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barthi's son, Nayak Atul Sharma, cremated with military honours

Bilaspur News: बरठीं के लाल नायक अतुल शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Barthi's son, Nayak Atul Sharma, cremated with military honours
बरठीं में नायक अतुल शर्मा के पिता को तिरंगा सौंपते सेना के अधिकारी। संवाद
25 वर्षीय जवान को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पूरे क्षेत्र में शोक
विज्ञापन

-16 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट में दे रहे थे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र से संबंध रखने वाले भारतीय सेना के बहादुर जवान नायक अतुल शर्मा का पार्थिव शरीर वीरवार को तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे।


भारतीय सेना की 16 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट में सेवारत नायक अतुल शर्मा का बुधवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह मात्र 25 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच वर्षों से सेना में देश सेवा कर रहे थे। परिजनों के अनुसार नायक अतुल शर्मा छह माह पूर्व लेह में तैनाती के दौरान ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज पहले दिल्ली में कराया गया, जबकि हाल के दिनों में चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। लंबी बीमारी से संघर्ष करते हुए उन्होंने देश के लिए समर्पित जीवन का अंत किया। नायक अतुल शर्मा अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटा भाई है। बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर तरफ शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नायक अतुल शर्मा बेहद सरल, अनुशासित और देशभक्ति से ओत-प्रोत जवान थे। साधारण परिवार से निकलकर सेना में भर्ती होकर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके जाने से बरठीं क्षेत्र ने अपना एक होनहार सपूत खो दिया है।

बरठीं में नायक अतुल शर्मा के पिता को तिरंगा सौंपते सेना के अधिकारी। संवाद

बरठीं में नायक अतुल शर्मा के पिता को तिरंगा सौंपते सेना के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed