फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barmana school building should be repaired

Bilaspur News: बरमाणा स्कूल भवन की मरम्मत की जाए

Wed, 13 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Barmana school building should be repaired
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा का पुराना जर्जर भवन
स्कूल का जर्जर भवन नशेड़ियों का बन रहा अड्डा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा पंचायत के प्रधान अवधेश भारद्वाज ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा के जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल का पुराना जर्जर भवन नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल के पुराने भवन का निर्माण एसीसी प्रबंधन ने करीब 25 साल पहले किया था। छात्रों की संख्या बढ़ने पर सरकार ने ग्रामीणों की मांग पर इसे अपग्रेड किया। सरकार के आदेश पर एसीसी प्रबंधन ने करीब 18 साल पहले एनएच-21 के साथ एक और स्कूल के भवन का निर्माण किया। छात्रों को शिक्षा नए स्कूल में मिलने लगी। उन्होंने कहा कि पुराने स्कूल को व्यवस्थित नहीं रखा गया। भवन की छत से रिसाव होता है। पिल्लर जर्जर हो चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले भी उन्होंने शिक्षा विभाग को ज्ञापन देकर भवन की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान की मांग की थी। स्कूल प्रधानाचार्य ने पीडब्ल्यूडी से भवन मरम्मत के लिए प्राक्कलन बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद अब कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर आकर पूरे भवन का माप लिया। अब बरमाणा पंचायत बजट प्रावधान के लिए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed