फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bardi school got third place in the state in Green School Audit Program

Bilaspur News: ग्रीन स्कूल ऑडिट प्रोग्राम में बरड़ीं पाठशाला ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान

Fri, 24 Jan 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bardi school got third place in the state in Green School Audit Program
-स्कूल को 4 फरवरी को दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

-53 स्कूलों ने जीएसपी वेबसाइट पर प्रोजेक्ट किए थे अपलोड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरड़ीं ने प्रदेश स्तर पर ग्रीन स्कूल ऑडिट प्रोग्राम में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए यह प्रमाणपत्र जारी किया है।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि ग्रीन स्कूल ऑडिट प्रोग्राम के लिए प्रदेश भर से 1322 स्कूलों ने अपना-अपना पंजीकरण किया था। बिलासपुर के 177 इको क्लब स्कूलों ने ग्रीन स्कूल ऑडिट प्रोग्राम में पंजीकरण किया था, जिसमें से 53 पाठशालाओं के इको क्लब इंचार्ज ने अपने-अपने स्कूल के प्रोजेक्ट जीएसपी वेबसाइट पर अपलोड किए थे। ग्रीन स्कूल ऑडिट प्रस्तुत करने में विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश के 17 स्कूलों का चयन ग्रीन श्रेणी में किया। बिलासपुर के बरड़ीं स्कूल को ग्रीन श्रेणी में प्रमाणित किया गया है। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र 4 फरवरी को इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में ग्रीन स्कूल प्रोग्राम पुरस्कार समारोह का आयोजन होने जा रहा है। समारोह में बरड़ीं स्कूल की इको क्लब इंचार्ज शुभ ज्योति को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। ग्रीन श्रेणी चयन के लिए स्कूलों के पर्यावरण संरक्षण थीम पर प्रोजेक्टों को बेहतर काम करने के लिए आधार पर ऑरेंज, येलो और ग्रीन प्रमाण दिए जाते हैं। ताकि पर्यावरण संरक्षण पर स्कूलों में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक जागरूक एवं सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नरेश चंदेल ने बर्डीन स्कूल के प्रधानाचार्य देश राज ठाकुर, इको क्लब इंचार्ज शुभ ज्योति को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed