फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barathin won the title by defeating Barmana

Bilaspur News: बरठीं ने बरमाणा को हराकर खिताब किया अपने नाम

Mon, 10 Jun 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Barathin won the title by defeating Barmana
- युवक मंडल देरट ने आयोजित की वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर की ग्राम पंचायत हरनोड़ा में युवक मंडल देरट ने शहीद सुनील कुमार मेमोरियल एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पहले राउंड में एनडीआरएफ और डेहर के बीच मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल का मुकाबला बरमाणा और डेहर, एनडीआरएफ और बरठीं के बीच हुआ। इसमें बरठीं और बरमाणा ने अपने प्रतिद्वंदी एनडीआरएफ और डेहर को हराया। प्रतियोगिता के फाइनल में बरठीं की टीम ने बरमाणा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान समाज सेवी और श्रीकृष्णा कंपनी के निदेशक उदय तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने आयोजकों को 11 हजार रुपये की राशि दी। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 5100 और रनर अप टीम को 4100 की राशि देकर सम्मानित किया गया। नेहर टीम से प्रिंस कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि ने हरनोड़ा की ऋषिका को राष्ट्रीय बास्केट खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर 1100 रुपये बतौर इनाम देकर बधाई दी। इससे पहले आईटीबीपी में शहीद हुए सुनील कुमार के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार गरजा राम ने खेलों का शुभारंभ किया। शहीद सुनील कुमार अरुणाचल प्रदेश में हिंदुस्तान की सरहद की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। युवक मंडल देरट के प्रधान प्रकाश चंद रघुवंशी और उनकी टीम ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान एनटीपीसी कोलडैम सेफ्टी हेड देवेंद्र कुमार, आईटी हेड रमेश चंद्रा, युवक मंडल नेहर देरट के प्रधान प्रकाश चंद, सचिव प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed