फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bar association expressed gratitude to Nadda for donating Rs 22.5 lakh for the chamber.

Bilaspur News: चेंबर के लिए साढ़े 22 लाख देेने पर बार संघ ने नड्डा का जताया आभार

Sat, 24 Feb 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bar association expressed gratitude to Nadda for donating Rs 22.5 lakh for the chamber.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में निर्माणाधीन एडवोकेट चेंबर के लिए साढ़े 22 लाख की सौगात दी है। जिला बार संघ को मिले इस सहयोग के लिए सभी बार के सदस्यों ने शुक्रवार को एम्स पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।

जिला बार संघ की चेंबर सोसाइटी को जेपी नड्डा ने अपनी सांसद निधि से निर्माणाधीन एडवोकेट चेंबर की लिफ्ट के लिए साढ़े 22 लाख रुपये दिए हैं। इस दौरान जिला बार संघ के सभी सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष विजय ठाकुर की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला बिलासपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष आरके रघु, सह सचिव नेहा चौहान सहित अन्य वकील मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि लिफ्ट से वकीलों के साथ-साथ लोगों को भी सुविधा मिलेगी। क्योंकि जो व्यक्ति वकीलों से मिलने आएगा, उसे अब सीढ़ियों से नहीं जाना पड़ेगा। जेपी नड्डा के दरियादिल से उन्हें यह बेहतर सुविधा मिल पाई है। इस लिफ्ट के लगने से वकीलों और दिव्यांग, बुजुर्गों को भी चेंबर तक जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed