फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ban on fuel in cans and bottles raises farmers' concerns; risk of maize sowing being affected.

Bilaspur News: कैन-बोतल में ईंधन प्रतिबंध से किसानों की चिंता बढ़ी, मक्की बिजाई प्रभावित होने का खतरा

Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ban on fuel in cans and bottles raises farmers' concerns; risk of maize sowing being affected.
बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद
बिलासपुर। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद पेट्रोल पंपों पर कैन और बोतल में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले से जिले के किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों मक्की बिजाई का कार्य जोरो शोरों पर है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों की जुताई और अन्य कार्यों के लिए पावर टिलर जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग करते हैं। स्प्रे मशीन, घास काटने की मशीन और लकड़ी काटने के उपकरण भी पेट्रोल-डीजल से चलते हैं। इन मशीनों को बार-बार पेट्रोल पंप तक ले जाना व्यावहारिक नहीं होता। किसान वर्षों से कैन में ईंधन भरकर खेतों तक पहुंचाते रहे हैं। कई गांव पेट्रोल पंपों से काफी दूर स्थित हैं। ऐसे में छोटे कृषि यंत्रों का संचालन मुश्किल हो गया है। कुछ किसानों ने सीमित मात्रा में ईंधन का भंडारण किया है, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। यदि यह व्यवस्था जारी रही तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेंगी।
विज्ञापन

व्यावहारिक समाधान की मांग
किसानों का मानना है कि सुरक्षा कारणों से सरकार ने यह फैसला लिया होगा। हालांकि, वे खेती और बागवानी कार्यों के लिए अलग व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कृषि यंत्रों के लिए पहचान पत्र या अन्य दस्तावेजों के आधार पर सीमित मात्रा में कैन में ईंधन उपलब्ध कराया जाए। इससे खेती-बाड़ी का काम प्रभावित नहीं होगा। जिले के ग्रामीण इलाकों में यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की परेशानी
मंझोत के रतिराम शर्मा ने मक्की बिजाई के लिए ईंधन की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कैन में तेल न मिलने से खेतों में काम मुश्किल होगा। स्याहोला के मनोहर लाल ठाकुर ने बताया कि दूर के गांवों से छोटी मशीनों को पंप तक ले जाना संभव नहीं। किसान अब प्रशासन और सरकार से खरीफ सीजन के लिए व्यावहारिक समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

बिलासपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लगा सूचना पोस्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed