फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   balika divas organised in gumarwin college bilaspur

Bilaspur News: मेहंदी में सुदेश कुमारी और रंगोली में अंजलि शर्मा प्रथम

Thu, 12 Oct 2023 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
balika divas organised in gumarwin college bilaspur
बालिका दिवस पर घुमारवीं कॉलेज में में महिला सशक्तीकरण पर करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण पर मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। साथ ही बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

लैंगिक समानता पर आधारित मेहंदी प्रतियोगिता में सुदेश कुमारी ने पहला, शिवानी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला सशक्तीकरण पर हुई मेहंदी स्पर्धा में अंजलि शर्मा ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लैंगिक समानता पर हुई रंगोली स्पर्धा में अंजलि ठाकुर ने पहला, अर्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला सशक्तिकरण पर रंगोली में करण प्रीत और कोमल ने पहला और राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोवर रेंजर की ओर से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। पायल, हर्ष, साक्षी और गौरी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि यदि हम इतिहास पर नजर डालें तो नारी को सदा ही अव्वल दर्जा दिया गया है। हमें खान-पान, रहन-सहन, सात्विक करना होगा तभी हमारी दूषित सोच सही होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तीकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देना, उनकी की जरूरतों और चुनौतियों को उजागर कर समाधान करना भी है। जेंडर चैंपियन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने संवैधानिक अधिकार, गाइडलाइन, कार्यस्थल पर यौन शोषण के विरुद्ध अधिनियम और महिला प्रकोष्ठ पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। आंचल-नितिन चड्ढा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर डॉ. ज्योति प्रभा, प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. ज्योति बरवाल, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. पूजा देवी, प्रो. कविता ठाकुर, डॉ. मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed