फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bajrang Dal protests against atrocities on Hindu minorities in Bangladesh

Bilaspur News: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal protests against atrocities on Hindu minorities in Bangladesh
बजरंग दल गो रक्षा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर : तुषार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित हमलों और अत्याचार के विरोध में शनिवार को बजरंग दल ने नव दुर्गा माता मंदिर खरोटा में बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता बजरंग दल के पदाधिकारियों ने की।

इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने कहा कि हिंदू समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है और अपने भाइयों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहेगा। दूसरे धर्म के लोग आए दिन हिंदुओं की हत्या, धर्मांतरण, लव जिहाद और गोहत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देकर समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बजरंग दल गो रक्षा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने दावा किया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला क्षेत्र में फोरलेन मार्ग पर सैकड़ों गोवंश को बचाया है। उन्होंने हिंदू समाज से जाति-पाति से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बताया कि प्रत्येक मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से देशभक्ति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को सशक्त बनाने और प्रशिक्षण केंद्रों के विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक में संगठन की सेवा, सुरक्षा और संस्कार से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया। इस मौके पर जिला बजरंग दल संयोजक सूर्या चंदेल, सह संयोजक पवन गर्ग, विहिप के विभाग मंत्री कप्तान विजय शर्मा सहित विशाल, अभिनव, आशीष, कुलवंत, दिनेश, राकेश, संजू व अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed