फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bagad's Ritish Thakur wins gold medal in police duty meet

Bilaspur News: पुलिस ड्यूटी मीट में बगड़ के ऋतिश ठाकुर ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 19 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bagad's Ritish Thakur wins gold medal in police duty meet
68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल ऋ
-ऑफिस ऑटोमेशन इवेंट में लिया भाग
विज्ञापन

-बेहतरीन सेवाओं के लिए मिल चुका है डीजीपी डिस्क अवार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल ऋतिश ठाकुर ने 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने ऑफिस ऑटोमेशन (कंप्यूटर अवेयरनेस इवेंट) में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट चैंपियनशिप झारखंड में हुई। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया, जहां टीम मैनेजर मुख्य आरक्षी पुनीत कुमार के नेतृत्व में ऋतिश ठाकुर ने अपने तकनीकी कौशल, परिश्रम और समर्पण के बल पर पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आईटीबीपी ने पहला और तेलंगाना पुलिस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऋतिश प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र वाहिनी जुंगा में तैनात हैं। उनका संबंध एक सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। उनके पिता, दादा एवं परदादा सभी भारतीय सेना के पूर्व सैनिक रहे हैं। ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 2023 के प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क और साइबर इन्वेस्टिगेटर बैज से भी सम्मानित किया गया। बही गांव बगड़ ग्राम पंचायत निचली भटेड़ बिलासपुर के निवासी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भगवान, माता-पिता, दादा-दादी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed