{"_id":"693436c30ff759aab007685b","slug":"axe-attack-on-demand-for-wages-victim-referred-to-pgi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149715-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मजदूरी मांगने पर कुल्हाड़ी से हमला, पीड़ित को पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मजदूरी मांगने पर कुल्हाड़ी से हमला, पीड़ित को पीजीआई रेफर
विज्ञापन
बरमाणा थाना में मामला दर्ज, चार लोगों के नाम मामले में आए
दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया
पीड़ित के बयान दर्ज और मामला दर्ज, गहन जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के करोट गांव में मजदूरी मांगने पर ठेकेदार और उसके साथियों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके चलते पीड़ित को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बरमाणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डोभा के उप प्रधान रणजीत सिंह ने खारसी चौकी पुलिस को सूचना दी कि हंसराज निवासी करोट के साथ एक ठेकेदार और उसके साथ आए लोगों ने मारपीट की। हंसराज को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मार्कंडेय लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर भेजा।
एम्स में बरमाणा थाना पुलिस टीम भी पहुंची। हंसराज ने पुलिस को बयान में बताया कि उसने ठेकेदार से मजदूरी मांगी थी, जिस पर ठेकेदार और उसके साथी उसके रास्ते में आ गए और मारपीट की। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने हंसराज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पीजीआई में उसका उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमले में चार लोग शामिल थे, जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से दो को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं और उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-मदन धीमान, डीएसपी बिलासपुर