फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ax recovered in murder case

Bilaspur News: भेड़पालक हत्याकांड में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद, फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजी

Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ax recovered in murder case
आरोपी ने कुल्हाड़ी के एक ही वार से काट दिया था भेड़पालक का गला
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए धोए थे खून से सने कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। शाहतलाई थाना क्षेत्र की सलवाड़ पंचायत के मलोट क्षेत्र में 14 मार्च को हुए भेड़पालक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, जिसे आरोपी ने वारदात के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर छिपा दिया था। कुल्हाड़ी को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी के एक ही वार से भेड़पालक का गला काटकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार आरोपी ने रात करीब 12 बजे इस वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद मौके से फरार होकर अपने घर पहुंच गया। हत्या के समय आरोपी के कपड़े खून से सने हुए थे। वारदात के बाद आरोपी ने अपने कपड़े धो दिए, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के कपड़ों को भी कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी भेड़पालक के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरोपी के कपड़ों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed