फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awarness camp held in bharari ghandalvi

बचत खाता खोलने के बारे में दी जानकारी

Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
awarness camp held in bharari ghandalvi
ग्राम पंचायत घण्डालवी में वितीय साक्षरता शिविर में उपस्थित बैंक प्रबधक और स्थानीय लोग। - फोटो : BILASPUR
झंडूता (बिलासपुर)। राज्य सहकारी बैंक भराड़ी नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत घंडालवी के गांव कोठी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों को कुशल वित्तीय प्रबंधन पर जागरूक किया गया। वरिष्ठ प्रबंधक सुनील चंदेल ने बचत के महत्व बताते हुए ग्रामीणों को बचत खाता खोलने के लिए प्रेरित किया। खाता खोलने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति स्वयं सहायता समूह बनाकर संगठित हों और छोटी बचत करके अपना बैंक खुद चलाएं। बैंक से आवश्यकता अनुसार ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करें। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को एटीएम, गूगल पे, भीम ऐप, फोन पे, हिम पैसा सहित डिजिटल माध्यमों से लेनदेन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, अपना एटीएम का नंबर, पिन नंबर, आधार कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी नंबर किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
विज्ञापन

चंदेल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर में शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान रीना देवी, सचिव पूनम, शिव शंकर स्वयं सहायता समूह की प्रधान रंजना, वंदना, रोमा देवी, ऊषा, शिव नंद, प्रकाश चंद, विनोद, हेम राज व बैंक से सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक जेएन शर्मा, महिला मंडल प्रधान स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed