फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness rally by students

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने निकाली मतदान साक्षरता जागरूकता रैली

Tue, 10 Feb 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
awareness rally by students
धनत्थर स्कूल में चुनावी साक्षरता क्लब की गतिविधियां पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनत्थर में विभागीय निर्देशों के तहत गठित चुनावी साक्षरता क्लब ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रस्तावित सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

चुनावी साक्षरता क्लब के प्रभारी एवं प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान अनिल कुमार मन्हास ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों ने मतदान साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। रैली थुराण और पोली गांव में निकाली गई, जिसमें सभी अध्यापकों के साथ बूथ लेवल अधिकारी शकुंतला देवी भी उपस्थित रहीं। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान जागरूकता के नारे लगाए। इसके अलावा नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला और चुनाव संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्लब प्रभारी अनिल कुमार मन्हास और सह प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चुनावी जागरूकता के तहत ग्राम पंचायत बडोल के सभी सदस्यों को भी मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रधान भाग सिंह, बलबीर सिंह, कुसुम लता और विकास शर्मा सहित प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अनीता देवी, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंजना, महेश कुमार, अरविंद, नंद किशोर, आदर्श कुमार, सुशील कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भाग सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed