{"_id":"6936c3acd5c9bb1e070440c7","slug":"awareness-is-essential-to-prevent-sexually-transmitted-diseases-dr-vivek-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-149807-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन रोगों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन रोगों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. विवेक
विज्ञापन
बरमाणा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित ट्रक चालक व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक
लोगों को एचआईवी/एड्स, यौन रोगों के बारे में किया जागरूक
बरमाणा में ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने बरमाणा में ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस दौरान ट्रक चालकों को एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. विवेक ने ट्रक चालकों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला के सहयोग से संचालित की जा रही है, ताकि जिले के लोगों को एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स का अभी तक कोई इलाज संभव नहीं है। इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है यदि इसके फैलने के कारणों के बारे में पूरी जानकारी हो।
उन्होंने कहा कि यौन रोगों का संपूर्ण इलाज संभव है, बशर्ते कि इनकी समय पर पहचान की जाए और दवाइयों का पूरा कोर्स किया जाए। एचआईवी/एड्स एवं यौन रोगों से बचाव केवल जागरूकता से ही संभव है। इसलिए जरूरी है कि हम इन बीमारियों के बारे में संपूर्ण जानकारी रखें और स्वयं तथा अपने परिवार को इनके खतरे से बचाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1097 टोल फ्री नंबर पर फोन कर लोग एचआईवी से संबंधित किसी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ट्रक परियोजना बरमाणा से डॉ. विवेक पवार, परामर्शदाता सुरेंद्र, स्वास्थ्य शिक्षक मीना, जगदीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।