{"_id":"6af75d11534326d859005855","slug":"cattle-shed-reduced-to-ashes-in-a-fire-family-suffers-a-loss-of-three-lakh-rupees-bilaspur-news-c-92-1-bpr1011-171740-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आग से पशुशाला जलकर राख, परिवार को तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आग से पशुशाला जलकर राख, परिवार को तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
मैहरी काथला पंचायत के मैहरी गांव में पशुशाला में लगी आग। संवाद
मैहरी गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
पशुशाला की छत और अंदर रखी लकड़ी, तूड़ी व घास जलकर राख, दीवारों में आईं दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की मैहरी काथला पंचायत के मैहरी गांव में शुक्रवार सुबह आग लगने से एक पशुशाला जलकर राख हो गई। हादसे में पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी संदीप कुमार की स्लेटपोश पशुशाला से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पशुशाला की पूरी छत इसकी चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पशुशाला के अंदर रखा लकड़ी, तूड़ी और घास जलकर राख हो गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पशुशाला की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन
पीड़ित संदीप कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मवेशियों से होने वाली आय भी परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में पशुशाला जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हल्का पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।