Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Buses will continue to ply on the old Chandigarh-Manali highway; 47 challans issued in two days.

Bilaspur News: पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ही चलेंगी बसें, दो दिन में 47 के चालान

Sat, 14 Nov 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Buses will continue to ply on the old Chandigarh-Manali highway; 47 challans issued in two days.
स्वारघाट रूट की बसें निर्धारित पुराने हाईवे के बजाय कीरतपुर-मनाली फोरलेन से गुजर रहीं
विज्ञापन

ग्रामीणों की याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई शुरू
मंडी भराड़ी और मैहला में लगाए नाके

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन बनने के बाद पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों की आवाजाही कम होने से आसपास के गांवों के लोगों को पेश आ रही परेशानी पर अब परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद विभाग ने पुराने निर्धारित रूट से बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया है। इसके तहत लगातार दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर 47 बसों के चालान किए गए।
विभाग ने पहले दिन मंडी भराड़ी में नाका लगाकर 45 बसों की जांच की। इनमें एचआरटीसी, दूसरे राज्यों और निजी क्षेत्र की बसें शामिल थीं। जांच के दौरान 37 बसों के चालान किए गए। वहीं, दूसरे दिन मैहला में लगाए गए नाके के दौरान दोपहर तक 10 बसों के चालान किए जा चुके थे।
विज्ञापन

पहले दिन चालान की गई बसों के संचालकों को दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए 19 नवंबर तक का समय दिया गया है। फिलहाल चालान की राशि मौके पर जमा नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कीरतपुर-मनाली फोरलेन बनने के बाद स्वारघाट रूट पर चलने वाली कई बसों ने पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे के बजाय फोरलेन से होकर गुजरना शुरू कर दिया था। इससे पुराने मार्ग के किनारे बसे गांवों के लोगों को नियमित बस सुविधा नहीं मिल पा रही थी। ग्रामीणों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पुराने हाईवे पर बस सेवा बहाल रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने बसों को निर्धारित रूट से चलाने के आदेश दिए। अब इन्हीं आदेशों का पालन करवाने के लिए परिवहन विभाग ने धरातल पर कार्रवाई शुरू की है।
परिवहन विभाग के सीनियर असिस्टेंट संत राम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए बसों की जांच की जा रही है। स्वारघाट रूट पर चलने वाली बसों को निर्धारित पुराने मार्ग से ही गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन मंडी भराड़ी में 37 और दूसरे दिन मैहला में 10 बसों के चालान किए गए हैं। चालान की गई बसों के संचालकों को दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए 19 नवंबर तक का समय दिया गया है।

विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भी अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर बसों की आवाजाही की जांच की जाएगी। इससे पुराने हाईवे के किनारे बसे गांवों के लोगों को नियमित परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed