फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness camp for farmers

Bilaspur News: पडयालग में किसानों को दिया रेशम कीट पालन का प्रशिक्षण

Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
awareness camp for farmers
रेशम कीट रोग, कोकून की छंटाई, प्रबंधन की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी/बिलासपुर। रेशम विभाग और केंद्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में रेशम केंद्र पडयालग में किसानों को एक दिवसीय रेशम कीट पालन का प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को रेशम कीट पालन, कीट रोग, कोकून की छंटाई और प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई।रेशम विभाग की विकास अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम किसानों की जागरुकता के लिए चलाए जा रहे हैं। इसमें रेशम कीट पालन संबंधित विभिन्न जानकारियां किसानों को दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर एंड टीई योजना के तहत पडयालग और इसके आसपास के क्षेत्र के किसानों के लिए किया गया। उन्होंने किसानों को रेशम कीट के जीवन चक्र, रेशम उत्पादन और शहतूत पौधों आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कीटों के लिए उपयुक्त पत्तों का चयन, बीज मात्रा के अनुसार स्थान योजना, कीट पालन कक्ष की कीटाणुनाशक सफाई, सही ढंग से खाना देना व सफाई, कीटों को कताई के लिए चुनना, कोकून की कटाई, छंटाई और सुखाने की विधि पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में रेशम कीट पालन से जुड़ें और अपनी आजीविका को सुदृढ़ बनाएं। केंद्रीय रेशम बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. रीता सिंह ने किसानों को रेशम कीटों से संबंधित बीमारियों, कीट संक्रमण और उनके प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी। रेशम कीटों में फैलने वाले सामान्य रोगों जैसे ग्रॉसेरी फ्लाचरी, मस्कार्डिन आदि के लक्षणों, कारणों और रोकथाम के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। रेशम निरीक्षक अंकित कुमार ने किसानों को शहतूत के पौधों की किस्म, उन्हें लगाने के तरीकों और बीमारियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर रेशम केंद्र पटियाला के प्रभारी बलवंत सिंह ने लोगों की समस्याओं को भी सुलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed