फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awards showered on meritorious students in Kotla School

Bilaspur News: कोटला स्कूल में मेधावियों पर बरसे पुरस्कार

Mon, 01 Apr 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Awards showered on meritorious students in Kotla School
- वार्षिक समारोह में सदर खंड शिक्षा अधिकारी रहीं मुख्यातिथि
विज्ञापन

-स्कूल को चार साल से मिल रहा बेस्ट एसएमसी का अवार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कोटला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सदर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, देशभक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


समारोह में रिहान, शिवाय, आर्यन, प्रमिति, अक्षिता, मोक्षित, मानविक, भार्गवी, श्रीजा, शिवन्या ठाकुर, अक्षय, प्रान्शु, मानवी, आदित्य, दीवांश, दीक्षा, पायल, भास्कर, नैना, प्रज्ज्वल, परीक्षा, सानवी महाजन, याशिका, आरव, अंजली सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्याध्यापक धनीराम ने मुख्य अतिथि का शॉल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्याध्यापक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि विद्यालय को चार साल से लगातार बेस्ट एसएमसी का अवार्ड मिल रहा है। इस साल भी इस अवार्ड के लिए विद्यालय का चयन हुआ है। इसके साथ ही विद्यालय की नेहा, गरिमा, राघव, जितेन और अक्षरा को छात्रवृत्ति लगी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नजदीक के 10 किलोमीटर क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पिछले कुछ साल से लगातार बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल ने निजी विद्यालयों को पीछे छोड़कर अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में काफी समय तक अपनी सेवाएं दी हैं और वह यहीं से ही पदोन्नत हुई हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षक से आग्रह किया कि विद्यालय के विकास, गुणवत्ता शिक्षा के लिए जो प्रयास उन्होंने शुरू किए हैं वह रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अपनी तरफ से 11 हजार रुपये की राशि दी। साथ ही स्कूल के विकास में सहयोग करने वाले लोगों को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, अभिभावक और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed