फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awarded for excellence in academic, sports and cultural activities

Bilaspur News: शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

Mon, 08 Dec 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Awarded for excellence in academic, sports and cultural activities
डाहड स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित क
डाहड स्कूल में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विज्ञापन


पांच पाठशालाओं के 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर/ऋषिकेश। जिले की पांच पाठशालाओं का क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड, प्राथमिक केंद्र पाठशाला डाहड, उच्च पाठशाला छमवाहण, प्राथमिक पाठशाला देहलवीं, प्राथमिक पाठशाला छमवाहण के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने सरस्वती माता की विधिवत पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों अक्षित और मित्र मंडली ने गुग्गा जाहरवीर की गाथा का गुणगान किया। छमवाहण स्कूल की छात्रों ने लोक नृत्य किया। डाहड की छात्राओं शैलजा और सहेलियों ने भंगड़ा कर वाहवाही लूटी। नितिका और सहेलियों ने लोकनृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने बच्चों को शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया। बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से डाहड स्कूल की 12वीं की नितिका, प्राथमिक पाठशाला देहलवीं की आंचल, प्राथमिक पाठशाला छमवाहण की वृंदा गौतम, प्राथमिक केंद्र पाठशाला डाहड की आयुषी कटोच, उच्च पाठशाला छमवाहण की वंदना कुमारी को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। डाहड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल ने गत वर्ष में पाठशालाओं की ओर से अर्जित उपलब्धियों सहित विद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों का नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डाहड के प्रधान चंद्रशेखर, स्थानीय पाठशाला की एसएमसी की प्रधान रामकली देवी, रसील सिंह, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राकेश चंद, अनीता चंदेल, सत्यदेव, चैन सिंह, विजय कुमारी, संदीप शर्मा, संतोष कुमारी आदि उपस्थित रहे।




इन बच्चों को मिला सम्मान

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सुकृति, पायल, सोनाक्षी, सिमरन, शैलजा, राधिका, नितिका, शगुन, शौर्य वीर, आरती, हर्षिता, राधिका, शिवांक, खुशबू, सलोनी, गौरी, आस्था, सूर्य चंदेल, तृषा शर्मा, शताक्षी, शानवी, करिश्मा, राधिका, रिद्धि, सिद्धि, खुशबू, सलोनी, प्राची, सपना, रिद्धि, शिवम, प्रवीण आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed