{"_id":"58f10b8e4f1c1bbc4ccf5588","slug":"attack-on-hrtc-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर में एचआरटीसी चालक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर में एचआरटीसी चालक पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदरौर के पास घुमाणी चौक पर देर शाम करीब छह बजे लुधियाना से बिलासपुर आ रही एचआरटीसी के बस चालक पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चालक को सिर, मुंह व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चालक को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस में घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां पर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। हमला करने वाले दोनों युवक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस लुधियाना से बिलासपुर आ रही थी, जिसे भटेड़ निवासी दर्शनपाल (35) चला रहा था। बस में बैठी सवारियों के अनुसार जैसे ही वह बस को लेकर कंदरौर स्थित घुमाणी चौक पर पहुंचा तो अचानक ही पिछे से एक कार आई जो बस के आगे रुक गई। कार से दो युवक निकले। जिन्होंने बस चालक को बस से बाहर खींचा व उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर लोगों का जमघट भी लग गया। लेकिन, किसी ने भी चालक को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद वहां पर लंबा जाम भी लग गया। युवक पांच से दस मिनट का चालक को पीटते रहे।
विज्ञापन
जब चालक बेहोश हो गया तो दोनों वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है पीछे कहीं पास को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर गुस्साए युवकों ने चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में परिचालक रविंद्र ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में चालक को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहीं, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। दोनों फरार युवकों की तलाश की जा रही है। उधर, एचआरटीसी बिलासपुर के डिप्टी डीएम डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मामला संगीन है। मामले की एफआईआर घुमारवीं थाना में दर्ज करवा दी गई है।