फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   attack

नगर सुधार समिति के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
attack
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में नगर सुधार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनिर अख्तर लाली पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे जब लाली अपनी दुकान के से घर जा रहे थे, इसी दौरान शहर के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने उमड़ी भीड़ को देखकर हमलावर मौके पर से फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि समिति नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी दौरान कुछ नशा कारोबारियों ने मुनिर अख्तर लाली और प्रधान दिनेश कुमार को जान से मारने की धकमी दी थी, जिसका मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन

गत सप्ताह बिलासपुर के डियारा सेक्टर में पुलिस ने चिट्टे के संदेह के कारण एक घर पर छापेमारी की थी। जहां से पुलिस को 5.53 लाख रुपये नकद मिले। मौके पर कुछ अन्य सामान भी मिला था। जिसके बाद से नगर सुधार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। हालांकि समिति सदस्य इस संबंध में कई बार एसपी से भी मिले। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका परिणाम यह हुआ की वीरवार को करीब दोपहर तीन बजे 6-7 लोगों ने मुनिर अख्तर लाली पर हमला कर दिया। मुनिर अख्तर लाली का कहना है कि लोग मौके पर नहीं पहुंचे होते तो मामला और गंभीर हो सकता था। इधर, बताया जा रहा है कि गौरव कुमार ने भी पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है जिस पर मुनिर अख्तर लाली और अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इधर, एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया क पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे कोई भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed