{"_id":"9ef967a2ad0c2b5aab731577ef71d43e","slug":"atm-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर बस अड्डे में एटीएम सुविधा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर बस अड्डे में एटीएम सुविधा शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में एचआरटीसी मुख्य बस अड्डे पर लोग अब एटीएम से पैसे की निकासी कर सकते हैं। बस अड्डे में शनिवार को आइसीआइसीआई बैंक एटीएम का उद्घाटन सदर विधायक बंबर ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
एटीएम खुलने से अब यहां आने वाले लोगों को पैसों की निकासी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के सभी मुख्य बस अड्डों पर लोगों की सुविधा के लिए प्रथम चरण में 31 मार्च तक लगभग 60 एटीएम स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों को आवश्यकतानुसार मौके पर ही पैसे निकालने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बस अड्डों के साथ-साथ सभी अस्पतालों में भी शीघ्र ही एटीएम की सुविधा दी जाएगी। पिछले काफी समय से चली आ रही लोगों की मांग पर बिलासपुर से द्रोबड़ तक बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधक आशीष मल्होत्रा, उप-प्रबंधक पवन शर्मा और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. संतोष कुमार सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।