{"_id":"6a3bd695785f963ac70d938b","slug":"athletes-displayed-their-prowess-on-international-sports-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162395-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Wed, 24 Jun 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खो-खो व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उभरी प्रतिभाएं
जुखाला में जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन का आयोजन
अंडर-9 से अंडर-18 आयु वर्ग तक हुई प्रतियोगिताएं
खो-खो मुकाबले में जुखाला रेड रही विजेता, रितेश, शिवांश को मिला विशेष सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से जुखाला में खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जुखाला पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी राम पाल ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम पाल ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है, इसलिए युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता को पांच आयु वर्गों में आयोजित किया गया। अंडर-9 दौड़ प्रतियोगिता में वैभव ने प्रथम, भानु ने द्वितीय, अर्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आदर्श प्रथम, आर्यन द्वितीय और निखिल तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में गौरी ने पहला, अर्पिता ने दूसरा तथा स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 बालक वर्ग में आदित्य, पीयूष और गौरव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, जबकि अंडर-18 बालिका वर्ग में उर्वशी, एलिसा और नव्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में जुखाला रेड और जुखाला ब्लू टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जुखाला रेड टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रितेश को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर तथा शिवांश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ अटैकर का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन के प्रधान पवन ठाकुर, महासचिव चुनी लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष विक्रम, अश्विनी, मनोज कुमार, मुकेश, रमेश, रविंद्र, नवीन कुमार, विनय, अशोक कुमार, राज्य मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।