फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Atal Mahila Mandal Sedpa tops in group dance

Bilaspur News: अटल महिला मंडल सेड़पा समूह नृत्य में अव्वल

Thu, 11 Dec 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Atal Mahila Mandal Sedpa tops in group dance
एनटीपीसी कोलडैम में आयोजित  लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल को सम्मानित करते मुख
महिला बीट
विज्ञापन

कोलडैम में हुई ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता
चार जिलों के 19 महिला मंडलों की 350 महिलाओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से सीएसआर के तहत ग्रामीण महिला लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता 2025 का चौथा संस्करण धूमधाम से मनया गया। बिलासपुर, मंडी, सोलन और शिमला से 19 महिला मंडलों की 350 से अधिक महिलाओं ने अपनी पारंपरिक लोककला, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर मंच को संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
शुभारंभ एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एसएस राव ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता को समूह नृत्य, समूह गायन, एकल नृत्य और एकल गायन चार श्रेणियों में विभाजित किया गया। सभी श्रेणियों में विभिन्न महिला मंडलों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मूल्यांकन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कश्मीर ठाकुर, पूर्व संगीत शिक्षिका प्रेमलता शर्मा, विभागाध्यक्ष म्यूजिक एवं वोकल राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की प्रो. अंजना कुमारी शामिल रहीं। समूह नृत्य में पहला स्थान अटल महिला मंडल सेड़पा, दूसरा स्थान जालपा कालपा महिला मंडल हरनोड़ा, तीसरा स्थान शंकर गौरी महिला मंडल सिहारली (बेरल) का रहा। समूह गायन में महिला मंडल सोझा पहले, नव जागृति महिला मंडल दोधरी दूसरे, जालपा महिला मंडल देवला छांब तीसरे स्थान पर रहे। वहीं एकल गायन में आशा कुमारी (सोझा) पहले, सेड़पा की कौशल्या देवी दूसरे, बाहोट कसोल की इंद्रा देवी तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में पडियार की कुसुम देवी पहले, हवानी कोल की पलमा देवी दूसरे, जय मां हिडिंबा खोर, देवला छांब की भारती तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

एनटीपीसी कोलडैम की यह वार्षिक प्रतियोगिता स्थानीय महिलाओं को अपनी कला प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम हिमाचल की पारंपरिक लोक-सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हर वर्ष बढ़ती भागीदारी इसकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने एनटीपीसी कोलडैम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा मंच ग्रामीण महिलाओं को नई ऊर्जा देता है और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है। इस मौके पर विभिन्न विभागाध्यक्ष, स्थानीय ग्राम प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल और सहायक प्रबंधक श्री पूरन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed