फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   asha worker

आशा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा को सौंपा मांगपत्र

Tue, 24 Nov 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
asha worker
विजयपुर में अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। आशा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल झंडूता ब्लॉक प्रधान सुषमा देवी, मार्कंडेय प्रधान नीलम देवी व राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजू शर्मा के नेतृत्व में जेपी नड्डा से मिला। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नड्डा को अपनी मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने आशा कार्यकर्ताओं के कोरोना काल के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को सराहा। वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह आशा संस्थागत प्रसव, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, टीकाकरण, स्वच्छता, जच्चा-बच्चा देखभाल के अतिरिक्त अनेक कार्य करती हैं। इनमें से कई कार्यों के एवज में इनको कोई मानदेय या वेतन नहीं मिलता है। वहीं अपनी मांगों में उन्होंने कहा कि उनका न्यूनतम वेतन 18,000 मासिक निर्धारित करना, कोरोना का हाल में मिलने वाला 2,000 मासिक भत्ता बहाल करना व आशा कार्यकर्ताओं को समुचित योग्यता रखने वाली आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति देना, वर्तमान में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाना व मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश, सरकारी कर्मचारी घोषित करना तथा ईएसआई सुविधा के अंतर्गत लाना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

नड्डा ने भरोसा दिलाया कि जो वादे केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों ने किए हैं, वह निश्चित तौर पर शीघ्र पूरे किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में बीना देवी, सुषमा देवी, रीता, रेनू, संजू सांख्यान, पूनम कुमारी, विजय कुमारी, नीलम कुमारी, निर्मल कौर, किरण, रीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed