फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   asha worker

आशा कार्यकर्ता लोगों को कर रही आयोडीन युक्त नमक खाने के लिए प्रेरित

Wed, 21 Oct 2020 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
asha worker
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत शिव हरी चड्ढा आईटीआई हारकुकार में विश्व आयोडीन अल्पता दिवस खंड आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने की। सुरेश चंदेल ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जनसमुदाय के बीच जागरूकता बढ़ना और आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताना है। चंदेल ने बताया कि यदि आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करें तो आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि घेंघा रोग आयोडीन की कमी से होने वाला आम रोग है। आयोडीन की कमी के कारण बच्चे मंदबुद्धि, शारीरिक रूप में कमजोर, गूंगे बैहरे, अपंग, महिलाओं में गर्भपात की स्थिति, मृत बच्चा पैदा होना, मानसिक विकलांगता और व्यस्कों में ऊर्जा की कमी जैसे जल्दी थक जाना आदि विकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नमक की जांच करके लोगों को आयोडीन युक्त नमक खाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed