{"_id":"6756f411f77228a12805ae82","slug":"asha-stood-first-in-poetry-ritu-stood-first-in-painting-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-128066-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कविता में आशा, चित्रकला प्रतियोगिता में ऋतु रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कविता में आशा, चित्रकला प्रतियोगिता में ऋतु रहीं प्रथम
Mon, 09 Dec 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में युवा उत्सव का हुआ आयोजन
-18 शिक्षण संस्थानों के 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। समारोह को 18 शिक्षण संस्थानों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस उत्सव में विज्ञान मेला, चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गई। कविता प्रतियोगिता में आशा कुमारी पहले, अंशिका शर्मा दूसरे और चित्रारेखा शर्मा तीसरे स्थान पर रही। मोबाइल फोटोग्राफी में अमित भारद्वाज पहले, वंश डोगरा दूसरे और अंश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी पहले, रजनीश कौंडल दूसरे और आयुष तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में ऋतु शर्मा पहले, मीनाक्षी देवी दूसरे और मती देवी तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज पहले, मां वैष्णो सांस्कृतिक कला मंच दूसरे और डाइट जुखाला तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान मेला की एकल स्पर्धा में डाइट जुखाला से निशा देवी पहले, बिलासपुर कॉलेज से अंजलि, शिवानी दूसरे और डाइट जुखाला से शगुन शर्मा, विनय ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के सुबह के सत्र में बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा को निखारते है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें एकजुट होकर समाज और देश को आगे बढ़ाना है। सांय सत्र में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। विजेता टीमों को कैश प्राइज से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में कुलदीप चंदेल, डॉ. मनोहर लाल, रतर निर्झर, सुशील पुंडीर, अंजू शर्मा, डॉ. अजीत, मस्त राम वर्मा, सोनिका शर्मा, पूजा चंदेल, डॉ. नम्रता पठानिया, सोनिका रानी, नरेंद्र कुमार, नवेंदु बंसल, सपना चंदेल, मुनीष कुमार, डॉ. सोनिका चंदेल, विजय कुमार, राहुल गौतम ने निर्णायक दल की भूमिका निभाई।