फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aryabhata Mathematics Park set up at Nakhlehda School; complex formulas to be understood through models.

Bilaspur News: नखलेहड़ा स्कूल में बना आर्यभट्ट गणित पार्क, मॉडल से समझेंगे कठिन सूत्र

Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aryabhata Mathematics Park set up at Nakhlehda School; complex formulas to be understood through models.
नखलेहड़ा स्कूल में बना गणित पार्क।
गणित का डर दूर करने की पहल, प्रयोग के जरिये सीखेंगे क्षेत्रफल, आयतन और त्रिकोणमिति
विज्ञापन

बच्चों को व्यावहारिक तरीके से गणित सीखने में करेगा सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट के नाम पर गणित पार्क तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से गणित का डर दूर करना और उन्हें विषय की अवधारणाओं को प्रयोग के माध्यम से समझाना है। यह पहल प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम और स्कूल स्टाफ की सोच का परिणाम है।
पार्क में गणित के विभिन्न सूत्रों और अवधारणाओं को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। विद्यार्थी इन्हें देखकर आसानी से समझने के साथ खुद भी प्रैक्टिकल तरीके से सवाल हल कर सकेंगे। इसमें समबाहु, समद्विबाहु और समकोण त्रिभुज की जानकारी के साथ वर्ग के क्षेत्रफल, परिमाप और कोणों की माप को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

वृत्त के क्षेत्रफल, परिधि और ज्या की अवधारणाओं के अलावा घनाभ, घन, बेलन और शंकु के आयतन एवं क्षेत्रफल को भी मॉडल के जरिए समझाया गया है। पार्क में बीजीय व्यंजकों के विभिन्न सूत्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा त्रिकोणमिति के माध्यम से ऊंचाई और दूरी ज्ञात करने तथा साधारण पेंडुलम से आवर्त काल निकालने की प्रक्रिया भी समझाई गई है। गणित पार्क के निर्माण में स्थानीय वेल्डर विजय धीमान और यशवंत धीमान ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य और स्टाफ की परिकल्पना को साकार करने में मदद की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार पार्क के माध्यम से विद्यार्थी गणित को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोग और दैनिक जीवन से जोड़कर सीख सकेंगे। इससे उनमें विषय के प्रति रुचि बढ़ने के साथ गणितीय अवधारणाओं की समझ भी बेहतर होगी।

नखलेहड़ा स्कूल में बना गणित पार्क।

नखलेहड़ा स्कूल में बना गणित पार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed