{"_id":"676957926085e4e87e0394cb","slug":"artists-told-about-government-schemes-through-street-plays-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128927-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताईं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताईं सरकारी योजनाएं
Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में मैहरी काथला और पटेर पंचायतों में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश और जिला लोक संपर्क विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में मैहरी काथला और पटेर पंचायतों में नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रबंधक रामलाल पाठक ने बताया कि कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। नाल्टी गांव में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मैहरी काथला पंचायत की प्रधान कांता देवी ने की, जबकि इस अवसर पर बीएल धर्माणी भी उपस्थित थे। वहीं, पटेर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अंजना देवी ने की, और पंचायत उपप्रधान अमरनाथ भी उपस्थित रहे। इस दौरान कलाकारों ने सरकारी योजनाओं जैसे सुख आश्रय योजना, बेसहारा लोगों को सहारा देने, बेसहारा बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण का खर्च उठाने, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने, आपदा प्रभावित लोगों की मुआवजा राशि बढ़ाने, और इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के कार्यान्वयन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने यह भी बताया कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं।