फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Artificial lake,to be built,at Alikhad: Subhash

अली खड्ड पर किया जाएगा कृत्रिम झील का निर्माण: सुभाष

Sun, 23 Aug 2020 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Artificial lake,to be built,at Alikhad: Subhash
बिलासपुर। विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने कहा कि अली खड्ड पर बांध बना कर कृत्रिम झील बनाई जाएगी। जिससे क्षेत्र की लगभग 8 पंचायतों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अली खड्ड पर बांध बना कर कृत्रिम झील बनाने के कार्य को उन्होंने विधायक प्राथमिकता में डाला हुआ है। इस कार्य को जल शक्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झील के बनने से क्षेत्र में पर्यटन, सिंचाई, पेयजल, कृषि, बागवानी व मत्स्य पालन इत्यादि से लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके निर्मित होने से जहां किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। वहीं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी इस झील से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसी संदर्भ में विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने डीपीआर बनाने वाले कन्सल्टेंट, जल शक्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिाशाषी अभियंताओं व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया और सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परार्मशदाता ने सारी योजना का विस्तार से विवरण दिया। जिसके अनुसार अली खड्ड पर लगभग 200 मीटर लंबा व 20 मीटर ऊंचा डैम बनेगा। जिससे क्षेत्र की आस-पास की पंचायतों को सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाएगी व भविष्य के लिए पेयजल की कमी को पूरा करने के लिए भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के इच्छुक पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए भी यह झील अदभुत आकर्षण स्थल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed