{"_id":"582332a24f1c1b342fb390dd","slug":"army-recriutment-284-quallify-ground-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"2200 में सिर्फ 284 युवाओं ने की ग्राउंड टेस्ट किया पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2200 में सिर्फ 284 युवाओं ने की ग्राउंड टेस्ट किया पास
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के दौरान ग्राउंड टेस्ट देने युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में सेना की भर्ती के दौरान 9 नवंबर को मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने भाग लिया। सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल अमरजीत वासुदेव ने बताया कि सेना भर्ती में 2904 ने लुहणू मैदान में रिपोर्ट किया।
विज्ञापन
इसमें लंबाई व शारीरिक माप दंड पूरा न करने पर 704 उम्मीदवार बाहर हो गए जबकि 2200 ने भर्ती दौड़ प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें से 284 उम्मीदवार पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि पास हुए उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच जारी है और जब तक जांच पूर्ण नहीं होगी जारी रहेगी।
विज्ञापन
बुधवार को जिला मंडी के सामान्य ड्यूटी वर्ग में बल्ह, बालीचौकी, चच्योट, संधोल, करसोग, निहरी, सुंदरनगर, थुनाग तहसील, उपतहसील सहित जिला कुल्लू और लाहौल स्पिति मंडी के ऑल बलद्वाड़ा, भाड़ोतरा, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, कोटली, लाल भरोट, मंडी पधर, सरकाघाट तहसील के उम्मीदवारों ने भर्ती रैली में भाग लिया।
विज्ञापन