{"_id":"681dec6ac79fc37f9007e81f","slug":"arif-won-the-big-prize-in-traditional-wrestling-in-chuwadi-village-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136771-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आरिफ ने जीती चुवाड़ी गांव में पारंपरिक दंगल की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आरिफ ने जीती चुवाड़ी गांव में पारंपरिक दंगल की बड़ी माली
Fri, 09 May 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 09 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
दंगल में गांव के युवाओं को आगे लाने के लिए कराई गई तीसरी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत दकड़ी के चुवाड़ी गांव में पारंपरिक दंगल आयोजित किया गया। आयोजन में तीन प्रकार की कुश्तियां करवाई गईं, जिनमें से छोटी माली केवल स्थानीय पहलवानों के लिए निर्धारित थी, जिससे गांव के युवा पहलवानों को आगे आने का अवसर मिल सके।
दंगल का शुभारंभ शिवा संस्थान के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने किया। आयोजन समिति द्वारा उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खेल भावना को प्रोत्साहित करते हुए 11,000 रुपये की धनराशि आयोजन समिति को प्रदान की। दंगल में हुए मुकाबलों में बड़ी माली के मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें आरिफ जम्मू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हरदीप सोनीपत को दूसरा स्थान मिला। छोटी माली में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें निशांत घुमारवीं ने विजेता का खिताब अपने नाम किया और शुभम उप विजेता रहे। तीसरी माली में उभरते पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। इस माली में पराशिव अवढानीघाट विजेता रहे, जबकि आदित्य चुवाड़ी उपविजेता घोषित हुए।
समापन समारोह में ग्राम पंचायत दकड़ी के प्रधान मस्त राम राणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उनके साथ वार्ड सदस्य श्याम लाल भी उपस्थित रहे। मस्त राम राणा ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और आयोजन की सराहना करते हुए 6,100 रुपये की धनराशि अपनी ओर से प्रदान की। वहीं श्याम लाल ने भी समिति को 3,100 रुपये का योगदान दिया।