{"_id":"5e3314bc8ebc3e4b2f089056","slug":"aprajita-100-million-smiles-bilaspur-bilaspur-news-sml3227080161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं जागरूक होंगी तभी बन सकेंगी सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं जागरूक होंगी तभी बन सकेंगी सशक्त
विज्ञापन
रावमापा पंजगाईं मे अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रधानचार्य और छात्राएं।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। रावमापा पंजगाईं में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य अश्विनी गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही जमा एक और दो की छात्राओं और महिला अध्यापकों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य से संबंधित बातों को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगी तो वह अपने परिवार का ख्याल रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर 50 प्रतिशत आबादी जागरूक नहीं होगी तो देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए ताकि महिलाओं, युवतियों को उनके अधिकारों का पता चल सके और उन्हें बेहतर प्लेटफार्म मिल सके।
कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। हर क्षेत्र में आज महिलाओं का बोलबाला है। अगर समाज को आगे बढ़ना है तो महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। आज समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना है। कहा कि अकेले पुलिस और सरकार कुछ नहीं कर सकती। अगर समाज के सभी वर्ग साथ होंगे तो महिलाओं का उत्थान होगा और समाज आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यस्थलों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य जगहों पर महिलाओं और युवतियों के अधिकारों के लेकर भी जागरूक किया। गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करवाने और उन्हें समाज में बेहतर दर्जा दिलवाने के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। उन्होंने सोशल साइट पर होने वाले महिलाओं से अभद्र व्यवहार को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर क्राइम बढ़ गया है, ऐसे में महिलाओं एवं युवतियों को अपनी निजी डिटेल सोशल साइट पर अपलोड करने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन 1515 व ईआरएसएस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान स्कूल की लगभग 100 से अधिक छात्राओं ने अपराजिता कार्यक्रम में भाग लिया।