{"_id":"678506887beca11f2405a48d","slug":"approval-to-cut-32-trees-for-the-evacuation-route-of-ghumarwin-bus-stand-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-130165-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डा के निकासी मार्ग के लिए 32 पेड़ काटने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डा के निकासी मार्ग के लिए 32 पेड़ काटने को मंजूरी
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये से किया जा रहा सड़क का निर्माण
इसी साल होगा पूरा
बस अड्डा मार्ग पर लगने वाले जाम से मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं बस अड्डा के निकासी मार्ग के लिए करीब 32 पेड़ काटे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग से मंजूरी मिल गई है। करीब 700 मीटर लंबी निकासी सड़क के निर्माण काम इसी साल पूरा किया जाएगा।
सड़क के निर्माण के लिए 18 बिस्वा भूमि का अधिग्रहण किया चुका है। प्रभावित परिवारों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। यह सड़क बस अड्डा के अंदर ही स्थित परिवहन निगम के डीजल पंप से शुरू होकर तहसील सड़क से होते हुए पुलिस थाना परिसर से सीर खड्ड पुल तक पहुंचेगी। इसके बनने से बस अड्डा में बसों के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग रास्ते उपलब्ध होंगे। इससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। इस समय बस अड्डा से बसों को आने-जाने के लिए एक ही सड़क है। इस सड़क से निजी वाहनों की आवाजाही होती है। इस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। निकासी मार्ग बनने न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी, बल्कि बसों का संचालन भी सुगमता से होगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 1.50 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। इससे पहले भी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। पेड़ कटान के बाद सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
यह परियोजना पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत की गई थी। वर्तमान सरकार के प्रयासों से सड़क निर्माण के लिए अधिकतर औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। यह परियोजना न केवल घुमारवीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री